फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रहलादनगर में मारपीट, फायरिंग और सांप्रदायिक तनाव

प्रहलादनगर में मारपीट, फायरिंग और सांप्रदायिक तनाव

Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
प्रहलादनगर में मारपीट, फायरिंग और सांप्रदायिक तनाव
सभी केंद्र
विज्ञापन

- बाइक न हटाने पर भाजपा कार्यकर्ता राहुल वैध और आरोपी साजिद में हुई मारपीट
- नितिन का आरोप, 1.50 लाख की रंगदारी न देने पर साजिद ने साथियों के साथ बोला हमला, गोलियां चलाईं
- विरोध में बाजार बंद, हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपाइयों ने काटा थाने पर हंगामा, साजिद गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर के अतिसंवेदनशील प्रह्लाद नगर में मंगलवार शाम दो समुदाय के लोगों के बीच टकराव होने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। पीड़ित पक्ष भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि दूसरे समुदाय के साजिद नाम के शख्स ने 1.50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर साथियों के साथ उस पर हमला बोला और फायरिंग की। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक नारेबाजी कर रही भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने थाना लिसाड़ी गेट में हंगामा काटा। पुलिस के अनुसार आरोपी साजिद के खिलाफ हमला करने और रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना अंतर्गत प्रह्लाद नगर निवासी राहुल वैध उर्फ शांतनु पुत्र विनोद वैध भाजपा कार्यकर्ता हैं। राहुल शाम करीब 5:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। रामलीला ग्राउंड के पास उनके घर से करीब 50 मीटर दूर रास्ते में साजिद निवासी मुहम्मदनगर कोतवाली की बुलेट बाइक खड़ी थी। बाइक न हटाने पर विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक पहुंचा। जिसमें राहुल और साजिद को चोटें आईं। मामले में सुलह हो गई थी। लेकिन आरोप है कि साजिद ने फोन कर आधा दर्जन युवकों को वहां बुला लिया और राहुल की पिटाई कर दी। जान से मारने की नीयत से राहुल पर फायरिंग कर दी। बीचबचाव में आए राहुल के दोस्त राजकुमार को भी चोट लगी।
विज्ञापन

भाजपाइयों में फैला आक्रोश
राहुल ने आरोप लगाया कि साजिद डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। विरोध करने पर ही साजिद ने हमला किया है। आरोपी फायरिंग करते फरार हो गए। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, वीनस शर्मा, जितेंद्र, अभिनव और संजय नारंग समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने हंगामा कर प्रह्लाद नगर का बाजार बंद करा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद साजिद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, हमला करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने संभाली स्थिति
दोनों समुदाय के लोगों में टकराव के हालात थे। एक तरफ से भाजपा कार्यकर्ता तो दूसरी तरफ से एक समिति के दूसरे समुदाय के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के लोगों ने नारेबाजी कर माहौल गर्माने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर स्थिति संभाली। तनाव को देखते हुए प्रह्लाद नगर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि मामला छोटा सा था। लेकिन उसे तूल देने का प्रयास किया गया। शहर में माहौल खराब करने की साजिश चल रही है। इस दौरान शहर में अफवाहों का बाजार गरम हो गया। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर जल्द पहुंच गई थी। मामला शांत भी हो गया था। लेकिन आरोपी साजिद ने दोबारा घटनास्थल पर जाकर मारपीट व फायरिंग कर दी, जिससे मामला तूल पकड़ गया। इंस्पेक्टर के अनुसार साजिद के साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed