{"_id":"5b3158484f1c1b5d748b6d3b","slug":"161529960520-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक किया मोबाइल, पार्सल से निकला साबुन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुक किया मोबाइल, पार्सल से निकला साबुन
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एलआईसी के एक अधिकारी को मोबाइल फोन ऑनलाइन बुक करना भारी पड़ गया। सोमवार को मोबाइल फोन की डिलीवरी पहुंची तो पैकेट से मोबाइल नहीं साबुन निकला।
एलआईसी साकेत में संदीप यादव सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक संदीप ने एक सप्ताह पहले एक ऑनलाइन कंपनी में मोबाइल फोन बुक कराया था। जिसके 15 हजार रुपये भी ऑनलाइन ही पेमेंट किए थे। सोमवार को संदीप के ऑफिस में ही मोबाइल फोन की डिलीवरी पहुंची। संदीप ने पैकेट खोला तो उसमें मोबाइल फोन के बजाय साबुन की टिक्की निकली। संदीप ने अपने सहपाठियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। कंपनी से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।