फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मौखिक आरोप लगाए, तहरीर वापस ले गए

मौखिक आरोप लगाए, तहरीर वापस ले गए

Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मौखिक आरोप लगाए, तहरीर वापस ले गए
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मजीद नगर में बुधवार रात विषाक्त काफी पीने से आठ लोगों की हालत बिगड़ने के मामले में पीड़ित साजिद ने कुनबे की महिला और उसके पुत्र और पुत्री से खतरा बताया है। हालांकि मौखिक आरोप लगाने के बाद जो तहरीर दी, वह भी पुलिस से वापस ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मौ. असलम ने बताया कि शुक्रवार शाम घटना के पीड़ित पक्ष के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने पिलोखड़ी चौकी आए थे। उन्होंने अपने कुनबे की एक महिला और उसके बेटे और बेटी पर आरोप लगाया था। आरोप था कि वो महिला उनके लिए खीर बनाकर लाई थी और काफी दबाव देकर परिजनों को खीर खिलाई। बाद में उसका बेटा बाजार से दूध लाया और महिला की बेटी ने उस दूध की कॉफी बनाकर सबको पिलाई। इस महिला और उसके परिवार पर अंदेशा जताकर तहरीर देकर उसमें कुछ बदलाव करने की बात कहकर वापस ले ली गई। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed