{"_id":"5a9daba54f1c1bef7b8baca0","slug":"161520282533-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजय हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जली कोठी स्थित पटेलनगर में अजय उर्फ रिंकू की हत्या में नामजद पांचवां आरोपी अभिषेक उर्फ नेमू पंडित निवासी गंगानगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी आठ आरोपी और फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता के मुताबिक 27 फरवरी को पटेलनगर, जली कोठी में अजय उर्फ रिंकू निवासी शिवपुरम, टीपीनगर की हत्या हुई थी। उसका कसूर इतना था कि वह जाम से बचकर पटेलनगर से निकलकर जा रहा था। हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के बेटे शादाब और मोबाइल विक्रेता अरमान का झगड़ा हो रहा था। तभी शादाब और उसके साथ आए पुलिस वालों के बेटों ने गोली चला दी थी। जिसमें एक गोली अजय को लगी थी।
पुलिस ने इस मामले में शादाब, आमिर, निखिल व भूरा को जेल भेजा था। जबकि दरोगा का बेटा मोहित उर्फ गोलू समेत नौ आरोपी फरार थे। एसएसपी के निर्देश पर हाजी गल्ला को भी साजिश रचने का मुल्जिम बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार अभिषेक को जली कोठी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे एक तमंचा मिला है। गल्ला, मोहित और अभिषेक पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम किया था।