फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली का हुड़दंग पुलिस के लिए चुनौती

होली का हुड़दंग पुलिस के लिए चुनौती

Tue, 27 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
होली का हुड़दंग पुलिस के लिए चुनौती
जुमे के दिन होली का हुड़दंग पुलिस के लिए चुनौती
विज्ञापन

मेरठ। जुमे के दिन होली का हुड़दंग रोकना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस अफसरों ने पिछले पांच साल में होली के दौरान हुई घटनाओं की रिपोर्ट मांगी है। संवेदनशील और मिश्रित इलाकों में पुलिस और पीएसी का पहरा रहेगा। अराजक तत्वों से पुलिस को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
दो मार्च को दुल्हैंडी है। शुक्रवार का दिन होने के चलते जुमे की नमाज भी अदा होनी है। ऐसे में थाना स्तर पर मिश्रित आबादी वाले स्थान और संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार की गई है। शहर और देहात में जिन स्थानों पर होली का दहन होना है वहां थाना स्तर पर पुलिस ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर और देहात में पीएसी, आरआरएफ भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


24 संवेदनशील स्थानों पर रहेगा पहरा
शहर में लालकुर्ती, हापुड़ अड्डा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, भगत सिंह मार्केट, भूमिया का पुल, ब्रह्मपुरी, गोलाबढ़, मछेरान, इमलियान, रेलवे रोड, कोतवाली, देहलीगेट, घंटाघर, गोलाकुआं, प्रह्लादनगर, पूर्वा शेखलाल में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। वहीं देहात में सरधना, मवाना, परीक्षितगढ़, भावनपुर, अब्दुल्लापुर, खरखौदा में पुलिस और पीएसी तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सड़क पर होती है नमाज
पुलिस के अनुसार इमलियान, गोलाकुंआ, नौचंदी थाना रोड, छीपी टैंक, गुदड़ी बाजार और हापुड़ अड्डा के पास सड़क पर जुमे की नमाज होती है। ऐसे में पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed