{"_id":"59bee57d4f1c1b9a688b51d3","slug":"161505682813-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी नामजद
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में बीबीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने छात्रा को घर में खींचकर दुराचार किया। देर रात थाने पहुंचे युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती और उसके परिजन देर रात थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीबीए कर रही है। मोहल्ले का एक युवक उस पर गलत नजर रखे था। रविवार दोपहर वह किसी काम से जा रही थी। उनके ही मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर अपने घर में खींच लिया। उसे शोर मचाया तो उसका मुंह दबा लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उससे छूटकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। एसओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।