फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमी पर रेप का केस दर्ज कराकर एसएसपी से माफी मांगने पहुंची पीड़िता

प्रेमी पर रेप का केस दर्ज कराकर एसएसपी से माफी मांगने पहुंची पीड़िता

Fri, 18 Aug 2017 01:44 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी पर रेप का केस दर्ज कराकर एसएसपी से माफी मांगने पहुंची पीड़िता
मेरठ। जिस युवती ने अपने प्रेमी पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई, वह बृहस्पतिवार को उसी प्रेमी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। आरोपी युवक के साथ रेप पीड़िता को देखकर एसएसपी भी आश्चर्य में पड़ गईं। पीड़िता ने माफी मांगते कहा कि वह अब केस खत्म कराना चाहती है और आरोपी पर कोई कार्रवाई भी नहीं चाहती।
विज्ञापन

युवती टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती ट्रेन में मऊ निवासी 19 वर्षीष युवक से हुई। युवक दूसरे समुदाय का है और मेरठ में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी को थाने भी ले आयी थी। लेकिन युवती ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती। पुलिस ने आरोपी को सुपुर्दगी में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

अब शादी करना चाहती हूं
बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी को लेकर एसएसपी से मिली। कहा कि मैं अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हूं। यदि यह जेल चला गया तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने युवती के परिजनों से मोबाइल फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज है। पुलिस बयान भी दर्ज करा चुकी है। ऐसे में पुलिस समझौता नहीं करा सकती। एसएसपी ने दोनों के परिजनों को बुलवाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- टीपीनगर क्षेत्र की युवती ने मऊ निवासी छात्र पर दर्ज कराया था मुकदमा
- मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर एसएसपी ने दोनों के परिजनों को बुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed