{"_id":"598238bf4f1c1b9c508b4659","slug":"161501706431-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर छोड़ने की अफवाह पर गढ़ रोड पर जाम लगाया, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर छोड़ने की अफवाह पर गढ़ रोड पर जाम लगाया, पुलिस पर पथराव
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चोर को पकड़कर देने के बावजूद कार्रवाई न करने पर जयदेवी नगर के लोगों ने बुधवार को गढ़ रोड जाम कर हंगामा काटा। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। रोडवेज बस सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ाया। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों पर केस दर्ज करने की तैयारी है।
गढ़ रोड स्थित जयदेवी नगर में करीब दो माह में कई घरों में चोरियां हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अलावा पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी थाने पहुंचकर पुलिस से नाराजगी जताई थी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार मंगलवार रात लोग टोलियां बनाकर पहरा दे रहे थे तो एक चोर को मौके से पकड़ लिया गया था। जबकि उसके साथी भाग गए थे। मोहल्ले के मुकेश, अशोक आदि ने बताया कि रात को ही नौचंदी पुलिस पकडे़ गए चोर को थाने ले गई थी। लेकिन बुधवार देर शाम तक भी कोई कार्रवाई नहीं की। लोग दिन भर चक्कर काटते रहे। लेकिन पुलिस ने न तो चोर का नाम पता बताया न ही उससे माल बरामद किया। बस उन्हें आश्वासन देकर टरकाती रही।
रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले के दर्जनों लोग विरोध जताने थाने पहुंचे तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। पुलिस से असंतुष्ट दर्जनों लोगों ने अपने मोहल्ले की गली के सामने गढ़ रोड जाम कर दी। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस ने पकडे़ गए चोर को छोड़ दिया है। इस पर कई महिलाएं और मोहल्ले के दर्जनों लोग भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
भीड़ ने वाहनों को जबर्दस्ती रोकने की कोशिश की। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ने लगी तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहां से गुजर रही रोडवेज की एक बस पर भी पथराव किया जिससे बस के शीशे टूट गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक किसी तरह वहां से बस लेकर भागा। सूचना पर एएसपी अंकित मित्तल, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार पकड़े गए चोर को पुलिस द्वारा छोड़ने की अफवाह पर यह बखेड़ा हुआ। बवालियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। उन्हें चिह्नित कर केस दर्ज कराया जाएगा। पकड़े गए चोर से पुलिस माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।
खास बात
- पुलिस को सौंपे गए चोर पर कार्रवाई न करने से गुस्साए जयदेवी नगर के लोग
- पुलिस के रोकने पर किया पथराव, रोडवेज बस सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त
- पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर गलियाें में दौड़ाया, दो लोग हिरासत में