{"_id":"5d1cf4518ebc3e3c9f6baf7b","slug":"15621786186-modinagar-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद का उप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधान पद का उप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी फायरिंग
विज्ञापन
प्रधान पद का उप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर फायरिंग
मुरादनगर। रजापुर ब्लॉक के जलालाबाद गांव में मंगलवार रात बाइक सवार तीन लोगों ने प्रधान पद का उप चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी पर फायरिंग कर दी। वारदात के समय प्रत्याशी मकान की छत पर सो हुआ था। पीड़ित ने सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी, फायरिंग की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जलालाबाद गांव के प्रधान सतीश कुमार का 26 जनवरी को बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके चलते प्रशासन प्रधान पद का उपचुनाव छह जुलाई को होना है। चुनाव में अरविंद राज, जितेंद्र उर्फ टोनी, संजय, श्याम सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी हैं, जिसमें अरविंद और संजय पहले भी प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके हैं। प्रत्याशी अरविंद राज ने बताया कि मंगलवार रात करीब चुनाव प्रचार के बाद एक बजे मकान की छत पर सोया हुआ था। आरोप है कि रात करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश आए, जिसमें एक बदमाश मकान की छत पर उतर रहा था, अचानक छत से ईट गिरी तो उनकी आंख खुल गई। बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। शोर मचने पर फरार हो गए। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वारदात संदिग्ध लग रही है। मामला चुनावी रंजिश का भी हो सकता है, मामले की जांच की जा रही है।
डीएम से सुरक्षा के लिए गनर की मांग
प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अरविंद राज ने डीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रत्याशी ने सुरक्षा के लिए गनर की मांग की है।