फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गायब किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन

गायब किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
गायब किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
गायब किशोरी की बरामदगी के लिए तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के सीकरी फाटक क्षेत्र से 15 दिन पूर्व गायब हुई किशोरी की बरामदगी ना होने से गुस्साए परिजनों ने लोगों साथ मिलकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

सीकरी रोड क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। किशोरी के बरामद न होने से नाराज परिजन लोगों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया। समाजसेवी बबली गुर्जर व दीपा त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर किशोरी के परिजनों ने ज्ञापन सीओ को सौंपा। किशोरी के परिजनों ने अनिष्ट की आशंका जताई है। सीओ केपी मिश्रा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि किशोरी को जल्द बरामद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed