फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

परीक्षितगढ़(मेरठ)। परीक्षितगढ़ के मोहल्ला रामनगर दरवाजा निवासी ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी राजकुमार ने बेटी शोमना की शादी 11 माह पूर्व परीक्षितगढ़ के मोहल्ला रामनगर दरवाजा निवासी गुलाब सिंह के पुत्र सूरज के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करते थे। बताया कि वह पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। विवाहिता द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता शोमना की फांसी लगा कर हत्या कर दी। उसके बाद घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। शोमना के परिजनों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोमना के पिता राजकुमार ने परीक्षितगढ़ थाने में पति सूरज, ससुर गुलाब सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed