फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी का आरोपी थाने से फरार, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

चोरी का आरोपी थाने से फरार, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी थाने से फरार, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
चोरी का आरोपी थाने से फरार, मशक्कत के बाद पकड़ा
विज्ञापन


सरधना। अटेरना गांव में हरिजन बस्ती में शुक्रवार रात एक घर में शादी समारोह की तैैयारियां चल रही थी। इसी बीच घर से सामान चोरी होनी की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने पड़ोसी युवक पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस युवक को पकड़कर ले आई। शनिवार को आरोपी युवक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया।

अटेरना निवासी राकेश पुत्र अतरे के बेटे की शनिवार को बारात जानी थी। शुक्रवार रात में घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे। इसी दौरान घर से कुछ सामान चोरी हो गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने गांव के ही एक युवक को मौके से भागते देखा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस उक्त पड़ोसी युवक को थाने ले आई और पूछताछ की। युवक ने खुद को चोरी में होने से इंकार किया। सुबह के समय पुलिसकर्मी बातचीत में व्यस्त थे। इस बीच आरोपी युवक मौका पाकर फरार होने लगा। एक पुलिसकर्मी ने उसे देखा तो पीछा किया। युवक सीएचसी परिसर में घुस गया। अस्पताल का स्टॉफ भी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की मदद करने लगा। युवक को अस्पताल की दीवार कूदकर भागने से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed