{"_id":"5d093cf88ebc3e36ff04d39d","slug":"1560886507115-modinagar-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई रोडवेज बस, मची चीख पुकार, 15 चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, मची चीख पुकार, 15 चोटिल
विज्ञापन
ट्रक से टकराई रोडवेज, 15 लोगों को छूकर निकली मौत
मुरादनगर। दिल्ली से हरिद्वार जा रही रोडवेज मंगलवार तड़के हाइवे पर सीएचसी के पास एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया है कि बस में सवार करीब पंद्रह लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
मुजफ्फरनगर निवासी सतेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर डिपो में बस चालक है। सतेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि करीब ढाई बजे दिल्ली से हरिद्वार के लिए बस लेकर चला था। बस में करीब 15-20 सवारी थीं। सुबह करीब चार बजे मुरादनगर सीएचसी के पास पहुंचे तो आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बारिश होने के कारण अनियंत्रित होकर बस ट्रक में टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इतना ही नहीं हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में करीब पंद्रह सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गई, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। सभी लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।