{"_id":"5d07e81b8ebc3e0e217fe0cc","slug":"15607992468-modinagar-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवक युवतियों ने अपने साथी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार युवक युवतियों ने अपने साथी को पीटा
विज्ञापन
कार सवार युवक-युवतियों ने अपने साथी को पीटा
मोदीनगर। हरिद्वार घूम कर लौट रहे पांच कार सवार युवक-युवतियां आपस में भिड़ गए। कपड़ा मिल के निकट कार सवार एक युवक व तीन युवतियों ने अपने साथ को जमकर पीटा। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
नोएडा निवासी तीन युवतियां अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार को कार से हरिद्वार घूमने के लिए गए थे। वापस लौटने के दौरान किसी बात को लेकर एक युवक के साथ बाकी चारों का झगड़ा हो गया। कार रोककर चारों ने साथी की जमकर पिटाई कर दी। थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वालों ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर पीड़ित के अनुसार युवतियों और व युवक ने उससे 90 हजार रुपये की मांग की, न देने पर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की बात कह रहे थे। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------------