फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नहर में नहीं डूबा था आसिफ, अपहरण के बाद की गई हत्या

नहर में नहीं डूबा था आसिफ, अपहरण के बाद की गई हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
नहर में नहीं डूबा था आसिफ, अपहरण के बाद की गई हत्या
नहर में नहीं डूबा था आसिफ, अपहरण के बाद की गई हत्या
विज्ञापन


मुरादनगर। पुलिस ने आसिफ हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। मीट व्यापारी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने आरोपी को कुछ दिनों पहले उधार में मुर्गा देने से मना कर दिया था। पुलिस का कहना है कि नहर में डूबने से नहीं, बल्कि अपहरण के बाद डंडे से पीट-पीटकर मीट व्यापारी की हत्या की गई, शव को छिपाने की नियत से धौलाना क्षेत्र में फेंक दिया था। आसिफ की हत्या उधार में मुर्गा न देने के कारण हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त क्रेटा कार, डंडा और मृतक के कपड़े बरामद किये है। मीट व्यापारी की हत्या उधार में मुर्गा न देने के कारण की गई।
एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर रविवार को रावली रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास से चांद मोहम्मद, कोट मस्जिद के पास से अफजल मिर्जा और गंगनहर पटरी रेलवे पुल के पास से कामरान बेग उर्फ नन्ना निवासी कोट मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, मृतक के कपड़े, घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व आरोपी चांद मोहम्मद उधार मुर्गा लेने गया था, मृतक आसिफ ने उधार मुर्गा देने से मना कर दिया था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उधार मुर्गा नहीं देने पर चांद ने रंजिश रखते अपने साथी कामरान, अफजल और जावेद के साथ मिलकर आसिफ की हत्या की योजना बनाई। ईद पर एक दूसरे से सभी मिलते हैं, इसलिए चांद व उसके साथियों ने क्रेटा कार में आसिफ को यह कहकर बैठा लिया कि ईद की दावत देंगे। इसके बाद आसिफ को शराब पिलायी, फिर उसी कार से धौलाना क्षेत्र में सुनसान जंगल में आसिफ के सिर में डंडा मारकर नीचे गिरा दिया, चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या से पूर्व साजिश के तहत मृतक के कपड़े नहर में नहाने के बहाने उतरवा लिये थे। वारदात व साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक आसिफ के शव को धौलाना क्षेत्र में नहर के बंबे में फेंक दिया था। पुलिस फरार आरोपी जावेद की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपियों ने गुमराह किया
- आरोपियों ने धौलाना क्षेत्र में मीट व्यापारी आसिफ के शव को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने गंगनहर पर आकर नहाने के दौरान मृतक आसिफ के नहर में डूबने की अफवाह फैला दी। एनडीआरएफ ने 14 घंटे नहर में मीट व्यापारी की तलाश में सर्च अभियान चलाया था। पुलिस ने चांद, अफजल मिर्जा, कामरान बेग उर्फ नन्ना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव को देखते फोर्स चौथे दिन भी तैनात
- मीट व्यापारी आसिफ की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ के द्वारा की गई आगजनी, पथराव, तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना है, इतना ही नहीं लोग भी दहशत में हैं। तनाव को देखते चौथे दिन भी जगह-जगह शहर में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। दहशत के कारण रविवार को भी दुकानें नहीं खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed