{"_id":"5cfac2e4bdec2207132d838e","slug":"15599377571660-modinagar-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर कमेटी के 60 लाख लेकर फरार, थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झोलाछाप डॉक्टर कमेटी के 60 लाख लेकर फरार, थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 लाख लेकर झोलाछाप डॉक्टर भागा, थाने पर प्रदर्शन
मुरादनगर। झोलाछाप डॉक्टर सुराना गांव के ग्रामीणों के कमेटी के करीब 60 लाख रुपये लेकर भाग गया। आरोप है कि प्रधानपति ने शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों पर फायरिंग की। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की कर थाने में प्रदर्शन किया।
सुराना गांव निवासी आदेश, गुलजार, नदीम, सुभाष, नौशाद, शाहनवाज, सेंसरपाल, संजय, कपिल, हरिप्रकाश, ओमदत्त, नरेंद्र, कंवरपाल आदि का कहना है कि गांव में डॉक्टर के पास कमेटी डाल रख थी। डॉक्टर ने अधिक ब्याज देने का लालच देकर ग्रामीणों से लाखों रुपये उधार भी ले रखे थे। डॉक्टर पर ग्रामीणों का कमेटी समेत 60 लाख रुपये था। आरोप है कि डॉक्टर ने चोरी से अपना मकान गांव के प्रधानपति को बेच दिया। बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो वह प्रधान के घर पहुंचे। आरोप है कि प्रधानपति ने डॉक्टर को अपने घर रखा हुआ था। लोगों ने रुपयों का तगादा किया तो प्रधानपति ने साथियों के पिस्टल से फायरिंग कर डॉक्टर को भगाने में मदद की। शुक्रवार सुबह ग्रामीण थाने पहुंचे। प्रधानपति और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लापता किशोरी का सुराग नहीं, लापरवाही का आरोप
मुरादनगर। करीब एक माह पूर्व लापता हुई 14 वर्षीय लड़की का सुराग नहीं लगा है। किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी युवक के नामजद बड़े भाई को हिरासत में लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। एसएसपी से पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई है। परिजनों ने गांव निवासी छोटू, उसकी पत्नी दीपाली व बड़े भाई धर्मू पर अपहरण का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।