{"_id":"5cf97a9fbdec22075e07814e","slug":"155985372119-sardana-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर नहाते समय पैर फिसलने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल पर नहाते समय पैर फिसलने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल पर नहाते समय पैर फिसलने से बच्चे की मौत
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में बृहस्पतिवार दोपहर एक बच्चे का ट्यूबवेल की हॉज में नहाने के दौरान पैर फिसल गया। जिसमें उसके सीने में लोहे की रॉड लगने से मौत हो गई। पुलिस ने हॉज में नहा रहे दूसरे बच्चों से पूछताछ की। ट्यूबवेल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पूरी घटना देखी। गांव में हुई पंचायत के बाद सभी की सहमति से बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा निवासी लुकमान का 11 वर्षीय पुत्र आमिर बृहस्पतिवार दोपहर बाहरी छोर पर स्थित ट्यूबवेल पर अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान आमिर का पैर फिसल गया और उसके सीने में लोहे की रॉड जा लगी। जिससे बचे की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस बी बीच कुछ लोग मौत का कारण करंट बताने लगे। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्यूबवेल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में आमिर दूसरे बच्चों के साथ नहाता दिखाई दिया। इस बीच बच्चों में कुछ विवाद हुआ। जिसमें वह वहां से दौड़कर जाने लगा। इस बीच उसका पैर फिसला और सीने में लोहे की रॉड जा लगी। सीने में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हुई। पुलिस ने साथी बच्चों से भी पूछताछ की। इस मामले में गांव में पंचायत भी की गई। जिसमें तय हुआ कि बच्चे की मौत एक दुर्घटना है। परिजनों ने सभी की सहमति पर पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ प्रतीत हो रहा है कि बच्चे की मौत दुर्घटना है। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।