फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजनेस की आड़ में 25 लाख ठगे, अब दे रहा धमकी

बिजनेस की आड़ में 25 लाख ठगे, अब दे रहा धमकी

Tue, 04 Jun 2019 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस की आड़ में 25 लाख ठगे, अब दे रहा धमकी
मेरठ। बाइक बोट के नाम पर एक व्यक्ति ने 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ऑफिस पहुंचे दौराला निवासी रोहित चौहान ने बताया कि गत वर्ष उसकी मुलाकात मवाना के ढिकौली निवासी विनोद कुमार से हुई। विनोद ने रोहित को अच्छे मुनाफे का लालच देकर बिजनेस में रुपये लगाने के लिए तैयार किया। रोहित ने 1117800 रुपये की पहली किश्त मैसर्स गर्वित इनोवेशन प्रमोटर्स लिमिटेड नोएडा के नाम विनोद को सौंपे। इसके बाद भी आरोपी समय-समय पर उससे कंपनी में बाइक लगाने के नाम पर रुपये लेता रहा। करीब 25 लाख रुपया रोहित ने कंपनी में लगा दिया। रोहित ने बताया कि कुछ माह तक उसे उस पैसे का रिटर्न मिला, लेकिन जनवरी 2019 से रिटर्न मिलना बंद हो गया। छानबीन में पता चला कि कंपनी बंद हो चुकी है। उसका संचालन कर रहे लोग लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गये हैं। करीब चार दिन पहले वह विनोद से मिला और रुपयों की मांग की। आरोप है कि विनोद अभद्रता पर उतर आया और धमकी दी। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed