{"_id":"5cf2d03fbdec22070518e269","slug":"155941694113-meerut-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा क्षेत्र में हमले में डॉक्टर सहित दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेकड़ा क्षेत्र में हमले में डॉक्टर सहित दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रात के समय अलग अलग स्थानों पर हुए हमले से डॉक्टर सहित दो लोग घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल शमशाद को दिल्ली रेफर किया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
शहर के मोहल्ला रामपुर निवासी डॉ. संदीप शाह शनिवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत में स्थित नलकूप को बंद करते कस्बे में घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में चार पांच युवकों ने उन्हें रोका और उनसे अभद्रता करने लगे, जब उन्होंने विरोध किया तो उनमें से किसी युवक ने उन पर चेली से हमला कर दिया। इस हमले में चेली उनके पेट और हाथ में लगी। अन्य लोगों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर भाग गए। घायल डॉ. संदीप ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया और जांच शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर में शनिवार को रात में करीब दस बजे गांव निवासी युवक शमशाद (24) गांव में ही किसी व्यक्ति से मिलकर अपने घर आ रहा था, रास्ते में दूसरे समुदाय के करीब आठ दस लोगों ने लाठी डंडों और चाकू से युवक पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। युवक की आवाज सुनकर परिजन भी वारदात स्थल की तरफ भागे। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर हमला करने वाले भाग गए। परिजन घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को दिल्ली रेफर कर दिया, चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चिकित्सक के अनुसार युवक के सिर और हाथ में चाकू के कई निशान हैं। युवक की हालत गंभीर है। युवक के पिता ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।