फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंगलदोष से डरकर किया इंजीनियर ने किया शादी से इंकार

मंगलदोष से डरकर किया इंजीनियर ने किया शादी से इंकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मंगलदोष से डरकर किया इंजीनियर ने किया शादी से इंकार
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी लड़की ने अपने मंगेतर पर आरोप लगाया है कि उसकी कुंडली में मंगलदोष होने के चलते उसने सगाई के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की ने मंगेतर व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत करके सगाई के खर्च की मांग की है। निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करने वाली युवती के अनुसार तीन माह पूर्व उसका रिश्ता मेरठ जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था । युवक पेशे से इंजीनियर है। गत माह दोनों की सगाई भी हो चुकी है। सगाई के बाद लड़के के परिजनों ने युवती की कुंडली दिखाई तो ज्योतिषी ने उसकी कुंडली में मंगलदोष बता दिया। मंगलदोष से डरकर मंगेतर व उसके परिजन विवाह से इंकार कर रहे हैं। युवती का आरोप है कि वर पक्ष के लोग अपने अंधविश्वास की आड़ लेकर शादी करने से बच रहे हैं। जबकि उसके पिता सगाई में लाखों रूपये खर्च कर चुके हैं। साथ ही लड़की का कहना है कि उनके पंडित के अनुसार उसकी कुंडली में कोई मंगलदोष नहीं है। लड़की ने मंगेतर व उसके पिता के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed