{"_id":"5ce5bc7dbdec22073706d27c","slug":"155855992114-meerut-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों को लेकर बवाल का अंदेशा, अलर्ट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नतीजों को लेकर बवाल का अंदेशा, अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत समेत कई जनपदों में सुरक्षा बढ़ी
- एडीजी ने सभी एसएसपी को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बवाल का इनपुट मिला हैं। इसे लेकर मेरठ जोन के जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत समेत कई जनपदों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी जोन ने सभी जिलों के एसएसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
आज (बृहस्पतिवार) को लोकसभा के नतीजे आएंगे। इन नतीजों को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक काफी उत्तेजित हैं, इसको लेकर बवाल होने का अंदेशा है। गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रदेश के डीजीपी को भेजी है। जिसके बाद डीजीपी ने सभी एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी को निर्देश जारी किए हैं कि चप्पे चप्पे पर पुलिस बल लगाया जाए। बुधवार देर रात मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस बल के साथ पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई है। बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे से मतगणना केंद्रों पर पुलिस का पहरा रहेगा।
बवाल नहीं होगा बर्दाश्त
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात की है। बवाल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था को देखते अलर्ट जारी किया है। जोन के सभी नौ जिलों में डीएम और एसएसपी ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया है। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन