फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के पीछे चलता मिला वाहन मिनी कमेला

पुलिस चौकी के पीछे चलता मिला वाहन मिनी कमेला

Thu, 23 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पीछे चलता मिला वाहन मिनी कमेला
सभी केंद्र
विज्ञापन

- हापुड़ चुंगी पर मामला, एक आरोपी को दिखाया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हापुड़ चुंगी स्थित शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पुलिस चौकी के पीछे बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापा मारकर वाहनों का मिनी कमेला पकड़ा है। आरोपी पिता-पुत्र को मौके से पकड़ लिया गया। कार में काफी संख्या में टायर, पुर्जे व स्टेयरिंग आदि बरामद किया गया। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज कुमार के मुताबिक मुखबिर की सूचना थी कि पुलिस चौकी के पास वाहनों का मिनी कमेला चल रहा है। जिस पर छापा मारा गया। मौके से कबाड़ी हसरत और उसके बेटे जुबैर निवासी जैदी फार्म, नौचंदी को हिरासत में लिया गया। साथ ही दुकान से चोरी की गाड़ियों के 16 टायर, स्टेपनी, 50 स्टेयरिंग, 44 शौकर समेत काफी संख्या में पुर्र्जे बरामद किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान वहां जमा हुए आसपास के लोगों ने बताया कि उनके यहां पुरानी गाड़ियों के टायर और पुर्जे रखे थे। चोरी की गाड़ी का कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस का दावा है कि सामान तो मिला है, जिसकी अभी जांच चल रही है। फिलहाल कारों के टायर और पुर्जे मिलने के चलते हसरत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिफारिश का खूब चला दौर
कबाड़ी पिता-पुत्र को छुड़ाने के लिए दोपहर से शाम तक थाने में सिफारिशों का खूब दौर चला। सत्ताधारी नेताओं समेत कई लोगों ने पुलिस को कॉल कर छुड़वाने का प्रयास किया। पुलिस ने बेटे को छोड़कर उसके पिता को आरोपी बनाकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना कि चोरी की एक गाड़ी काटी गई, जिसके पुर्जे मिले हैं।

सामान देखकर हैरान हुई पुलिस
पुलिस ने बताया कि चोरी की गाड़ियां काटने की शिकायत पहले से मिल रही थी। जब छापा मारा गया तो आरोपियों ने दुकान से चोरी का सामान हटाया था। बुधवार को चोरी की गाड़ियों का सामान देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस वाहनों को तस्दीक करने में लगी है कि आखिर यह गाड़ियां कहां से चोरी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed