{"_id":"5c12bc7642c7925d3963929f","slug":"154473180410-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढियाई निवासी युवक की ससुराल में पीटकर हत्या-शव को सुपुर्देखाक किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मढियाई निवासी युवक की ससुराल में पीटकर हत्या-शव को सुपुर्देखाक किया
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना(मेरठ)। थाना क्षेत्र के मढ़ियाई गांव निवासी 28 वर्षीय युवक पत्नी को लेने ससुराल गया था। किसी बात को लेकर ससुराल में उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वहीं, युवक के परिजनों ने कैराना जाकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात गांव पहुंचा और उसे सुपुर्देखाक कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मढियाई गांव निवासी सुक्का(28) की शादी कैराना निवासी युवती से हुई थी। कुछ दिन से युवक ससुराल में रह रहा था। बुधवार को उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि ससुराल वालों ने युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पक्ष ने संबंधित थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम युवक का शव गांव पहुंचा। उसे देखने के लिए ग्रामीण जमा हो गए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।