{"_id":"5c1171ecbdec22414c644650","slug":"15446471879-kithor-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व गोकशों में मुठभेड, गोली लगने से गो तस्कर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस व गोकशों में मुठभेड, गोली लगने से गो तस्कर घायल
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
खरखौदा के खासपुर गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
पुलिस के पहुंचते ही गोतस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एक आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/मेरठ। खासपुर के जंगल में बुधवार शाम बाग में गोतस्करों ने गोवंश का कटान करने का प्रयास किया। गोकशी की सूचना पर इंस्पेक्टर खरखौदा मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की तो आरोपी गोवंश को छोड़कर फायरिंग कर जंगल में भागने लगे। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी जंगल में फरार हो गया।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि खासपुर के जंगल में सिहानी गाजियाबाद निवासी कमल शर्मा के आम के बाग में गोवंश को कटान के लिए ले जाया गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर खरखौदा राजेंद्र त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान एक आरोपी तो ईख के खेत में भाग निकला। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
घायल आरोपी की पहचान भूरा पुत्र अंते निवासी गोविंदपुर खरखौदा बतायी गयी। पुलिस ने मौके से मीट काटने के औजार, एक सांड़ व तमंचा भी बरामद करने का दावा किया। एसपी देहात का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। भूरा के खिलाफ गोकशी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। भूरा गुंडा एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
शाम को होगी पार्टी
एसपी देहात के अनुसार भूरा ने पूछताछ में बताया कि वह लिसाड़ी गेट के समर गार्डन इलाके में किराए पर रह रहा था। जहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गोवंश का कटान कर मीट को बेच देता था, जिससे प्रेमिका के खर्चे पूरे करता था। बुधवार दोपहर वह अपनी प्रेमिका को कहकर गया था कि वह अपने दोस्त के साथ खास काम से जा रहा है। शाम को लौटेगा तो घर में ही पार्टी की जाएगी।