{"_id":"5c0c2d8dbdec22418f4927d9","slug":"15443020069-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने व लोन दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने व लोन दिलाने के नाम पर ठगी
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी
खरखौदा। अल्लीपुर गांव निवासी एक महिला ने थाने पर कार्यरत एक व्यक्ति पर नौकरी के नाम पर 3.5 लाख रुपये की ठगी और दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है।
पीडिता के अनुसार 22 सितंबर 2016 को वह अपने रिश्तेदार जो थाना टीपीनगर में सिपाही था उससे अपने भाई के मुकदमे में सहायता लेने गई थी। थाना टीपीनगर थाने में टाइल्स व फर्नीचर का काम कर रहे एक व्यक्ति वहां मिला। व्यक्ति ने पीड़िता को नौकरी दिलवाने का झांसा दिया तथा किसी संस्था से सिलाई सेंटर भी दिलवाने का वादा किया। आरोप है कि व्यक्ति ने उससे नौकरी के नाम पर बारी-बारी से 3.5 लाख की रकम ठग ली। जब पीडिता ने अपनी रकम की मांग की तो आरोपी ने उसे कंकरखेडा बुलाया तथा एक कमरे में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म की भी कोशिश की। बाद में आरोपी ने धमकी दी कि यदि इस मामले में किसी से भी कहा तो उसके पति को गोली मार दूूंगा। शनिवार को पीड़िता अपने कई साथी महिलाओं के साथ खरखौदा थाना पहुंची। उधर आरोपी इस समय खरखौदा थाने पर फर्नीचर का काम कर रहा है। थाना खरखौदा पर भी उक्त व्यक्ति दुष्कर्म के आरोपी को थाने से छुड़वाने के नाम पर 20 हजार की रकम ठग चुका है। लेकिन अभी तक भी खरखौदा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा