फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेडछाड पीडिता किशोरी बीमारी व अवसाद के चलते मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान हारी जिंदगी की जंग

छेडछाड पीडिता किशोरी बीमारी व अवसाद के चलते मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान हारी जिंदगी की जंग

Fri, 07 Dec 2018 02:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 07 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
छेडछाड पीडिता किशोरी बीमारी व अवसाद के चलते मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान हारी जिंदगी की जंग
sardhana
सरधना। कसबे में छेड़छाड़ की पीड़ित किशोरी की मौत के बाद सरधना में एक बार फिर से बवाल होने से बच गया। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने के कारण पुलिस की सांसे थमी रही। लेकिन संगीत सोम सेना की मध्यस्थता और पुलिस की सक्रियता से बवाल होने से बच गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ, लेकिन विधायक ठा. संगीत सोम के पीड़ित परिवार के घर पहुंचने और उनके द्वारा सख्त कार्रवाई और मदद के आश्वासन पर भीड़ शांत हो गई। इसके बाद ही रात में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


ये था मामला
नगर में एक युवती के साथ दूसरे संप्रदाय के युवक ने एक माह पूर्व घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। तभी से युवती अवसाद में चल गयी थी और बीमार थी। जब युवती की हालत बिगड़ी तो उस मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवती ने बृहस्पतिवार को अंतिम सांस ली। हालांकि इस मामले में युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पोस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। लेकिन घटना के बाद से सदमें के चलते किशोरी की मौत होने को लेकर नगर के लोगों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

युवती की मौत की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और पीड़िता व आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव सरधना पहुंचा तो कुछ लोगों ने मार्ग पर शव को रखकर जाम लगाने की बात करनी शुरू कर दी। जिसका पता थाना पुलिस को चला तो एसएसआई मनोज कुमार शर्मा व संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष मौके पर पहुुंच गये। इन लोगों ने किसी तरह भीड़ को शांत किया और शव को हंगामे के बीच घर तक पहुंचवा दिया गया। लेकिन बाद में कुछ लोगों ने विधायक संगीत सोम को मौके पर बुलवाने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया और शव को नहीं उठने दिया।

विधायक के बाहर होने के कारण वह रात में करीब 8 बजे सरधना पहुंचे और पीड़ित परिवार के बीच जाकर उन्हें सांत्वना दी। संगीत सोम ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर देख उनका सरकारी खर्च पर आवास बनवाने के साथ ही दोषियों तथा उनके पेरोकारियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। वहीं एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी जेल जा चुका है। अब जो लोग उसके पक्ष में पैरवी कर रहे हैं या पीड़ित परिवार को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed