फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड को लेकर आठ दिसंबर को हर्रा में सर्वसमाज की महापंचायत

मुठभेड को लेकर आठ दिसंबर को हर्रा में सर्वसमाज की महापंचायत

Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड को लेकर आठ दिसंबर को हर्रा में सर्वसमाज की महापंचायत
पुलिस की गोली से मारा गया था मुजफ्फरनगर के गांव नंगला रियावली निवासी इरशाद
विज्ञापन

सरधना पुलिस की गोली से मुठभेड़ में हुई थी गोतस्कर की मौत
हर्रा में पंचायत में 24 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई
सरूरपुर/मेरठ। हर्रा-जसड़ सुलताननगर संपर्क मार्ग पर सरधना, सरूरपुर पुलिस की गोतस्करों से हुई मुठभेड़ के विरोध में परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, रविवार को कस्बा हर्रा में पंचायत के दौरान पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ में 20 वर्षीय इरशाद की हत्या का आरोप लगाया। वहीं, प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। इसके बाद सर्वसमाज की महापंचायत का एलान किया। जैसे ही एनकाउंटर के प्रकरण में पंचायत का पता चला तो पुलिस ने 24 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर दी।
पांच दिन पहले सरधना एवं सरूरपुर पुलिस की हर्रा-जसड़ सुलताननगर संपर्क मार्ग पर गोतस्करों से मुठभेड़ हुई थी। इसमें मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव नंगला रियावली निवासी 20 वर्षीय इरशाद गोली लगने से मारा गया। वहीं, मुठभेड़ को लेकर परिजनों ने पुलिस पर निर्दोष की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर सरूरपुर व सरधना पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। परिजनों ने डीएम और एसएसपी ऑफिस पर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को कस्बा हर्रा में गणमान्य लोगों ने चेयरपर्सन के आवास पर पंचायत का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने पुलिस पर आम जनता के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए फर्जी मुठभेड़ में मारे गए इरशाद के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस आए दिन निर्दोष लोगों को मुठभेड़ में मार रही है। हालांकि आरोपी खुले घूम रहे हैं। पंचायत में मांग उठी कि पुलिस द्वारा उत्पीड़न रोका जाए। साथ ही फर्जी मुठभेड़ में शामिल में पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो। पंचायत में तय किया कि आठ दिसंबर को हर्रा मोड़ स्थित फार्म हाउस में कई जनपदों की महापंचायत होगी। इसमें फर्जी मुठभेड़ को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सपा नेता कुंवर मोहम्मद अली, तैयब प्रधान, माजिद चौहान, मोहम्मद चौहान, नूर मोहम्मद, फारूक़ सभासद, इमरान चौहान, हसरत मास्टर, पूर्व प्रधान पति ताहिर, शमशेर, मुन्नू, शौकीन आदि रहे।

कोट
पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत हुई थी। जो अपराधी है, वह चाहे किसी भी जाति या धर्म को हो। एनकाउंटर पर यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने या पंचायत करने की कोशिश की तो पुलिस कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने देगी। हर्रा में पंचायत करने में 24 लोगों पर 107/116 के तहत कार्रवाई की गई है।- राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed