फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चाचा के हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

चाचा के हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

Sun, 02 Dec 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चाचा के हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
खरखौदा। चाचा की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर खरखौदा राजेंद्र त्यागी ने बताया कि पांच दिन पहले खड़खड़ी गांव में दो भाइयों विकल व वीरपाल के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान बडे़ भाई विकल के 17 वर्षीय बेटे ने चाचा वीरपाल को गोली मार दी थी। गोली वीरपाल की कमर में लगी थी। वीरपाल की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई थी। परिजनों ने किशोरी को बचाने के लिए बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की थी तो परिजनों ने स्वीकार किया कि परिवार के किशोर ने गोली मारकर वीरपाल की हत्या की। इंस्पेक्टर के अनुसार हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed