{"_id":"5bf07c0ebdec2269b345a657","slug":"154248710416-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलावा से खतौली कॉलेज में गई बीएससी द्घितीय वर्ष की छात्रा लापता-गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलावा से खतौली कॉलेज में गई बीएससी द्घितीय वर्ष की छात्रा लापता-गुमशुदगी दर्ज
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
सरधना। सलावा गांव से शुक्रवार सुबह खतौली कॉलेज को जाने की बात कहकर घर से निकली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शनिवार को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
सलावा गांव निवासी शुभम पुत्र राजेंद्र ने शनिवार को अपनी बहन तनु की गुमशुदगी दर्ज कराई। शुभम ने बताया कि उसकी बहन तनु खतौली के एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह गांव से ही कॉलेज आती जाती हैं। शुक्रवार को भी वह कॉलेज गई थी लेकिन वह कॉलेज जाने के बाद से वापस घर नहीं लौट सकी। परिजनों ने तनु को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद शनिवार को थाने पर अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करके तनु की तलाश शुरू कर दी हैं।