{"_id":"5bdb5fcdbdec2269a552978f","slug":"15411035244-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा मालिक से एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा मालिक से एक लाख लूटे
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईट भट्टा व्यापारी से एक लाख की नकदी व बाइक लूटी
- सरूरपुर क्षेत्र के पाथौली- इकड़ी मार्ग की घटना
- सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, क्षेत्र पार कर गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर/सरधना। पाथौली ईकड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने ईट भट्टा व्यापारी से एक लाख की नकदी व बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची रोहटा और सरूरपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। जिससे बदमाश आसानी से दूर निकल गए। पीड़ित व्यापारी कीे तहरीर पर सरूरपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पाथौली गांव निवासी विरेंद्र पुत्र कदम सिंह भट्टा व्यापारी हैं। विरेंद्र के मुताबिक पाथौली-ईकडी मार्ग पर नये डीडी भट्ठे का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर वह नये भट्टे से अपने मुनीम तेजपाल के साथ पल्सर बाइक से बाडम रजवाहे पर बने दूसरे भट्ठे पर जा रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर गांव से आगे निकले। तभी पीछे से आए बाइक तीन हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी की बाइक रोक ली। तमंचे के बल पर बदमाशों ने भट्ठा मालिक से मोबाइल व जेब में रखे लगभग एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने मुनीम से भी लगभग छह सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग करने की कोशिश की। बदमाश व्यापारी से पल्सर बाइक भी लूटकर फरार हो गए। व्यापारी ने खेतों में काम कर रहे किसान के मोबाइल से लूट की जानकारी कंट्रोलरूम को दी। सूचना पर पहुंची सरूरपुर एसओ रविंद्र सिंह कांबोज व रोहटा एसओ उपेंद्र मलिक सीमा विवाद को लेकर उलझ गए। इस बीच बदमाशों ने अपनी बाइक कक्केपुर गांव के छोड़ दी। बदमाश लूटी हुई बाइक से दबथुआ-करनाल हाईवे से फरार होने लगे। जानकारी पर सीओ संतोष कुमार सिंह, सरधना, कंकरखेड़ा थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। यूपी डायल-100 पुलिस व सरूरपुर पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन पता कर पीछा किया। लेकिन बदमाश तीन थानों की सीमा पार करते हुए दबथुआ से आगे जंगलों से होते हुए फरार हो गए। अधिकारियों के आदेश पर सरूरपुर थाने में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
त्वरित कार्रवाई से गिरफ्त में होते बदमाश-
भट्टा व्यापारी विरेंद्र से लूटपाट कर बदमाश फरार होने लगे। व्यापारियों ने सूचना पुलिस को दी। सरूरपुर व रोहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई परंतु सीमा विवाद में काफी समय तक उलझी रहीं। इसी बीच बदमाशों को भागने का मौका मिला। सीओ संतोष कुमार व अन्य थानों की फोर्स पहुंचने पर सरूरपुर पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। पर तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए। पुलिस ने कक्केपुर गांव के पास से बदमाशों की बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बाइक की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि लूटपाट की घटना का क्षेत्र सरूरपुर व रोहटा है। मुकदमा वहीं दर्ज किया गया है।