फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मध्य गंगनहर के पुल पर चाट खा रहे छात्र को पीटा

मध्य गंगनहर के पुल पर चाट खा रहे छात्र को पीटा

Sun, 28 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मध्य गंगनहर के पुल पर चाट खा रहे छात्र को पीटा
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर के पुल पर दोस्तों के साथ चाट खा रहे एक छात्र को एक दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रानी नंगला निवासी छात्र अनिकेत पुत्र बबली नगर स्थित एक कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। बताया कि छुट्टी के बाद छात्र दोस्तों के साथ हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर के पुल पर चाट खा रहा था। आरोप है कि इस दौरान एक दर्जन से अधिक युवक बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे और छात्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। युवक मारपीट करने के बाद वहां से भाग निकले। लहूलुहान हालत में घर पहुंचे छात्र ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल छात्र के चाचा लाखन ने एक नामजद एवं एक दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह चिह्नित कर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जहां सबसे अधिक झगड़े छात्रों में हो रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों में वर्चस्व की जंग बनी पुलिस के लिए सिरदर्द
मीवा गांव में जातीय संघर्ष के पीछे छात्रों के बीच हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। आए दिन नगर में छात्र गुटों में संघर्ष पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। नगर के फलावदा रोड, गुड़ मंडी, हस्तिनापुर रोड पर अक्सर छात्र गुटों में मारपीट होती रहती है। पिछले एक महीने की बात करें तो अब तक लगभग एक दर्जन से अधिक मामले छात्र गुटों में संघर्ष के थाने में आ चुके हैं। छात्र गुटों में आए दिन होने वाली मारपीट, फायरिंग से नगर के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर के पुल पर दोस्तों के साथ खा रहा था चाट
चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed