फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पैदा होते ही नवजात को सुलाया मौत की नींद

पैदा होते ही नवजात को सुलाया मौत की नींद

Sat, 27 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पैदा होते ही नवजात को सुलाया मौत की नींद
मवाना। सरकार भले ही कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांचने पर रोक लगाने के तमाम प्रयास कर रही हो, लेकिन कुछ लोगों के लिए घर में जन्मी बेटी आज भी अभिशाप की तरह है। शुक्रवार को किसी ने लड़की के पैदा होने पर उसे हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। कुत्तों के नोचने पर मामले की खुलासा हुआ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि एक नवजात का शव किसी ने गड्ढे में दबा दिया है। इस पर वह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गड्ढे से मिला नवजात का शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह शुक्रवार को ही पैदा हुई है और किसी ने बेटी पैदा होने पर उसे दबा दिया। गड्ढे को खोदकर कुत्ते बच्ची के शव को नोच रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने देखा और पीआरवी को जानकारी दी। पीआरवी ने घटना की जानकारी लेकर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस बच्ची के शव का पंचनामा भर लिया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि यह कहना मुश्किल है कि बच्ची किसकी थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed