{"_id":"5bd0e398bdec226959416345","slug":"154041637210-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ बड्डा मे पकड़ी चोरी की भैंस,गाय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कायस्थ बड्डा मे पकड़ी चोरी की भैंस,गाय
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। पुलिस ने मंगलवार देर शाम ग्राम कायस्थ बड्ढा स्थित एक घेर से चोरी की चार भैंस और एक गाय बरामद कीं। हालांकि घेर मालिक पुलिस को देख फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने बुधवार को दो भैंसों को उनके मालिकों द्वारा पहचाने पर उनके सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कायस्थ बड्ढा स्थित सदाकत के घेर में भटजन और गंगानगर से चोरी की चार भैंस और एक गाय बंधी हुई हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों भैंस एवं गाय को कब्जे में ले लिया। घेर मालिक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए पांचों पशुओं को गांव में ही एक किसान के यहां बंधवा दिया। इसके बाद पुलिस ने भोजपुर एवं गंगानगर पुलिस को सूचना देकर भैंस मालिकों को बुलवाया। जिस पर भोजपुर के भटजन गांव निवासी राजसिंह पुत्र सुखपाल सिंह और गंगानगर निवासी जगदीश प्रसाद यादव थाने पहुंचे। पुलिस संग जाकर राजसिंह ने एक भैंस और जगदीश प्रसाद यादव ने दो भैंस अपनी बताईं। पुलिस ने दोनों को उनकी भैंस सुपुर्द कर दीं। राजसिंह ने बताया कि बीती सात अक्तूबर की रात चोरों ने उसके घेर की दीवार तोड़कर दो भैंस चोरी कर ली थीं। हालांकि जगदीश प्रसाद की दो भैंस बीती सात अगस्त की रात चोरी हुई थीं। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को घेर मालिक सदाकत, उसकी पत्नी तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी एपी मिश्र का कहना है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।