फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जमीन को लेकर अम्हेंड़ा मे दो पक्षों मे फायरिंग,तीन घायल

जमीन को लेकर अम्हेंड़ा मे दो पक्षों मे फायरिंग,तीन घायल

Tue, 16 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
जमीन को लेकर अम्हेंड़ा मे दो पक्षों मे फायरिंग,तीन घायल
जमीन पर कब्जे का विरोध, दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

किठौर। थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हेड़ा सैनी में सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंड़े हथियार चले। मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। देर शाम थाना पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया।

शशि पत्नी राजकुमार ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत की करीब चार सौ गज जमीन है। आरोप है कि उक्त जमीन को लेकर उसकी पड़ोस के रहने वाले बॉबी से कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसी क्रम में सोमवार को बॉबी अपने साथियों के साथ ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रहा था। विरोध करने पर बॉबी पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। गाली गलौच व मारपीट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें विक्रांत, शशि तथा राकेश गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव में फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल भेजा। वहीं दूसरा पक्ष पुलिस को देख फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचे तथा एक देशी बंदूक बरामद कर कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने अम्हेड़ा सैनी निवासी शशि पत्नी राजकुमार की तहरीर पर गांव निवासी बॉबी पुत्र इंद्रपाल, परवीन, पप्पन पुत्र संत सिंह, रवि पुत्र साहब सिंह, कलवा पुत्र बीर सिंह, लीले पुत्र नवीन तथा अशोक पुत्र दफेदार के खिलाफ ग्राम पंचायत जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर गाली गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का मुकदमा कायम कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन



खास बातें:
एक पक्ष की तहरीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed