फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रोडवेज बस स्टैंड में खडी तीन बसों के बैंटरी चोरी की।

रोडवेज बस स्टैंड में खडी तीन बसों के बैंटरी चोरी की।

Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड में खडी तीन बसों के बैंटरी चोरी की।
मवाना। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मवाना बस स्टेशन में खड़ी परिवहन की तीन बसों से शनिवार रात चोरों ने छह बैटरी चोरी कर लीं। इस संबंध में स्टेशन प्रभारी ने चोरों के खिलाफ तीन बसों की छह बैटरी चोरी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मवाना स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस स्टेशन प्रभारी अवधेश शर्मा ने थाने में दी तहरीर कि स्टेशन परिसर में खड़ी तीन बसों की छह बैटरी चोरी कर ली हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर में चोरों का आतंक है। मवाना में कई दुकानों को निशाना बनाने के साथ एक सप्ताह पहले गांव सठला में एक मकान में भी लाखों रुपये की चोरी की थी। पुलिस एक भी घटना का खुलासा करने में नाकाम रही है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो चले हैं।
विज्ञापन


गुजरात से पलायन के लिए सरकार जिम्मेदार
मवाना। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलिमीन पार्टी की बैठक में गुजरात में यूपी और बिहार के नागरिकों पर हो रहे अत्याचार एवं पलायन की निंदा की गई।
मोहल्ला तिहाई में संपन्न हुई बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इसके बाद वक्ताओं ने गुजरात में उत्तर भारतीयों खासकर यूपी एवं बिहार के लोगों पर हो रहे अत्याचार तथा पलायन पर चिंता व्यक्त जताते हुए कटु शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह उत्पीडन नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। बैठक में हाजी मुस्तफा को नगर अध्यक्ष, जुनैद फरीदी को नगर सचिव, सलमान अलवी को नगर सचिव, अहतेशाम फरीदी, कादिर फरीदी, आसिफ गाढ़ा आदि को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। अध्यक्षता डॉ. इसरार ने की तथा संचालन शादाब गाजी ने किया। बैठक में युवा प्रदेश सचिव विनोद जाटव एवं शादाब गाजी ने विचार व्यक्त किए। बैठक में मौ. हसन, यूूसुफ, वसीम, ताज मौहम्मद, नीटू, जावेद मलिक, आवेश, सावेज, इरफान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed