{"_id":"6aeb8463ddfd9907a6048f8a","slug":"illegal-liquor-is-reaching-the-district-via-the-kiratpur-manali-four-lane-highway-mandi-news-c-90-1-mnd1001-220392-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन से जिले में पहुंच रही अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन से जिले में पहुंच रही अवैध शराब
विज्ञापन
जुलाई से अब तक शराब की चार बड़ी खेप पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में शराब की अवैध तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। किरतपुर-मनाली फोरलेन के रास्ते मंडी-कुल्लू जिले में शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। नियमित अंतराल के बाद पुलिस के हाथ शराब की बड़ी खेप लग रही है। जुलाई से नवंबर के बीच पुलिस ने चार अलग-अलग कार्रवाइयों में 903 पेटी शराब और बीयर पकड़ी है।
नाचन के धनोटू में बीती रात नौलखा फ्लाईओवर के पास पिकअप से बरामद बीयर की खेप भी शामिल है। 16 जुलाई को सदर पुलिस ने फोरलेन टनल के पास 519 पेटी बीयर जब्त की थी। इसमें 161 किंगफिशर और 358 टुबॉर्ग की पेटियां शामिल थीं। कुल 6228 बोतलें बरामद की गईं। अक्तूबर में शालानाला टनल के पास ट्रक से 139 पेटी ओल्ड मोंक रम मिली।
घराण लिंक रोड पर बोलेरो मैक्स से 60 पेटी टुबॉर्ग बीयर पकड़ी गई। दोनों मामलों में चालकों के पास परिवहन परमिट नहीं था। गत दिवस 3 नवंबर को धनोटू पुलिस ने नौलखा फ्लाईओवर के पास पिकअप से बीयर की खेप पकड़ी। पधर पुलिस ने बल्ह-डायना पार्क मार्ग पर 83 पेटी शराब बरामद की। इसमें 65 बीयर, 13 रॉयल स्टैग और पांच ऊना नंबर-1 देसी शराब शामिल थी। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फोरलेन पर पुलिस का पहरा सख्त है। शराब सहित अन्य नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख रहेगा।