{"_id":"6aeb859002a506456c00a425","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-sharda-river-accused-of-murder-and-dumping-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189105-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने का आरोप
Thu, 05 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
मृतक अमित का फाइल फोटो
निघासन। खमरिया निवासी दुजई का 23 वर्षीय बेटा अमित कुमार मंगलवार को मछली का शिकार करने शारदा नदी में गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। नाते-रिश्तेदारों से भी जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
बुधवार सुबह दोबारा तलाश के दौरान नदी में अमित का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने उसकी पहचान की। पिता दुजई ने बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
निघासन पुलिस ने मौके पर परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
पुलिया में उतराता मिला किशोर का शव
महेवागंज। शारदानगर थाना क्षेत्र के नौधन पटना गांव में मंगलवार शाम पुलिया में 14 वर्षीय समीर पुत्र जैनू का शव उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक, परिजन किसी शादी समारोह में गए थे। इसी बीच उन्हें समीर के डूबने की सूचना मिली। आशंका है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घर पहुंचने पर परिजनों को उसका शव मिला। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि किशोर की डूबने से मौत हुई है। संवाद