{"_id":"6aeb8579bd61c5c5670c234f","slug":"gangster-act-invoked-against-gang-that-rented-and-sold-cars-mathura-news-c-29-1-mtr1025-630992-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार किराए पर लेकर बेचने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार किराए पर लेकर बेचने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन
मथुरा। लोगों की कार किराए पर लेकर दूसरे राज्यों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर वरुण बंसल और उसके साथी विकास शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस गिरोह से जुड़ी नौ कारें बरामद कर चुकी है।
एसएसपी के निर्देशन में संगठित साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी कंपनी चलाकर लोगों को कार किराए पर लगाने के बदले हर महीने 30 से 40 हजार रुपये देने का लालच देते थे। इसके लिए वाहन मालिकों से बाकायदा एग्रीमेंट किया जाता था। भरोसा जीतने के बाद कारों का जीपीएस सिस्टम हटवाकर उन्हें दूसरे प्रदेशों में भेज दिया जाता था। वहां नए एग्रीमेंट के नाम पर लाखों रुपये में कारें बेच दी जाती थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट बनवाई थीं।
इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम, गूगल और व्हाट्सएप पर ऑनलाइन विज्ञापन देकर कार मालिकों को आकर्षित किया जाता था। इस तरीके से गिरोह ने लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा, मैनपुरी के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में करीब 20 से 25 कारों के साथ धोखाधड़ी की। कारें वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने विभिन्न राज्यों में मुकदमे दर्ज कराए। मथुरा साइबर क्राइम थाने में भी वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने वरुण बंसल निवासी ग्वालियर (हाल निवासी कृष्णानगर, मथुरा) और विकास शर्मा निवासी एत्मादपुर, आगरा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनके कब्जे और निशानदेही पर नौ कारें बरामद की गईं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मथुरा के अलावा लखनऊ, आगरा, मैनपुरी, ग्रेटर नोएडा और महाराष्ट्र में भी मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी के अनुमोदन के बाद चार नवंबर को दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।