Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Motorcyclist killed in collision with a road barrier; another critically injured

Faridabad News: डिफेंडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with a road barrier; another critically injured
डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर जाजरू गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक नवंबर की शाम करीब चार बजे जाजरू गांव के पास तेज रफ्तार डिफेंडर गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डिफेंडर गाड़ी कब्जे में लेकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आशीष कुमार यादव के रूप में हुई है। वह एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। करीब 15 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार में उसकी मां और एक भाई हैं। आशीष मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के मुइयां गांव का रहने वाला था। वह फरीदाबाद में अपने मामा के परिवार के संपर्क में था। एक नवंबर को शाम करीब चार बजे आशीष अपने मामा के बेटे अंकित कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जाजरू गांव के पास एक्सप्रेसवे पर सफेद रंग की डिफेंडर गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सेक्टर आठ के निजी अस्पताल ले गए। आशीष की हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अंकित को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। वाहन के दस्तावेज के आधार पर मालिक और हादसे के समय गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मृतक की चाची इंदु देवी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन नवंबर को सेक्टर-58 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed