फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ोहल्ला तिहाई में दिन दहाडे मकान का ताला तोडकर हजारों रुपये की नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया।

ोहल्ला तिहाई में दिन दहाडे मकान का ताला तोडकर हजारों रुपये की नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया।

Mon, 17 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ोहल्ला तिहाई में दिन दहाडे मकान का ताला तोडकर हजारों रुपये की नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया।
मवाना। मोहल्ला तिहाई में दिनदहाडे़ बंद मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये तथा लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। जिस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय गृहस्वामिनी ताला लगाकर मायके गई हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच की।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई में महबूब पुत्र अहसान का मकान है। महबूब सऊदी अरब में नौकरी करता है। मकान में उसकी पत्नी तथा बच्चे रहते हैं। महबूब की ससुराल मवाना में ही दूसरे मोहल्ले में है। रविवार सुबह करीब नौ बजे महबूब की पत्नी बच्चों के साथ मकान का ताला लगाकर मायके गई थी। वह दोपहर करीब 12 बजे लौटी तो मकान के मुख्य द्वार समेत अंदर के भी ताले टूटे पडे़ थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने यूपी 100 को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जानकारी की। चोर घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी सोने के कुंडल तथा सोने की चेन तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटर रवि को शुभकामनाएं दीं
मवाना। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने गांव भैंसा पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय शूटर रवि कुमार को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रवि के परिवार समेत उनके चाचा डॉ. विजय कुमार तथा गांव वाले भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed