{"_id":"5b9d7184867a557f5742da18","slug":"15370448519-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से झोला छाप चिकित्सक ने किया रेप का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से झोला छाप चिकित्सक ने किया रेप का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को झोलाछाप ने दोपहर में स्कूल से लौट रही 10 वर्षीय छात्रा को दुकान में ले जाकर रेप का प्रयास किया। छात्रा किसी तरह यहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर उन्होंने आरोपी को दबोच लिया तथा पुलिस को सौंप दिया।
क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। घर का मुखिया शहर में नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी लोहियानगर स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। छात्रा शनिवार को स्कूल गई। वहां से लौटने के दौरान स्कूल वैन बच्ची को गांव के बस स्टैंड पर छोड़कर चली गई। घर के रास्ते में झोलाछाप देवेंद्र की दुकान है। परिजनों के अनुसार देवेंद्र ने छात्रा को दुकान में बुला लिया। उससे बोला कि उसके पिता ने दांत साफ करने के लिए कहा है। जिस पर छात्रा दुकान में चली गई। आरोप है कि देवेंद्र ने रेप का प्रयास किया। इस पर छात्रा मौका पाकर भाग निकली। वह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारा वाक्या बताया। इस पर परिजन दुकान पर पहुंचे और आरोपी देवेंद्र को दबोच लिया तथा पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप के प्रयास का मामला दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
आरोपी ने मामले को झूठा बताया
उधर, आरोपी देवेंद्र ने बताया कि दोनों परिवार एक ही बस्ती में रहते हैं। उनमें दो दिन पहले नाली का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया था। उसे फंसाया जा रहा है। वहीं, आरोपी ने बताया कि उसकी दुकान के सामने मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ। उसमें सारा वाक्या रिकार्ड होगा। उसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोट़ॱर दर्ज कर ली है। वहीं, मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जाएगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा।