{"_id":"5b9ac8f7867a557f6a2a3565","slug":"15368706313-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला से फरार महिला, मेरठ कचहरी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला से फरार महिला, मेरठ कचहरी से बरामद
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। दो दिन पहले प्रेमी संग लापता हुई महिला की बरामदगी के लिए बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। इसी दौरान पुलिस ने लापता महिला को मेरठ कचहरी से बरामद कर लिया। थाने पर महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने महिला को बाद में उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दौराला-लावड़ मार्ग निवासी एक महिला दो दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जितेंद्र कांबोज, पुरुषोत्तम उपाध्याय, महेंद्र शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, अजय, नेपाल, सुनील अहलावत, महिपाल आदि को महिला द्वारा मेरठ में युवक से कोर्ट मैरिज करने की जानकारी मिली। इस पर ये लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में मेरठ कचहरी से महिला को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस महिला को थाने ले आई मगर वह यहां प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। काफी समझाने के बाद महिला मानी और देर शाम पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।