फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्र गुटों में संघर्ष, एक को पकड़ा

छात्र गुटों में संघर्ष, एक को पकड़ा

Thu, 13 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
छात्र गुटों में संघर्ष, एक को पकड़ा
मवाना। फलावदा रोड पर बुधवार दोपहर दो छात्र गुटों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख छात्र भाग निकले। कांबिंग के दौरान पुलिस ने एक छात्र को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने उसे बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

दो छात्र गुटों में बुधवार दोपहर अवकाश के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उनमें देखते ही देखते जमकर बेल्ट और लात घूंसे चल गए। छात्र गुटों में मारपीट होते देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को देख छात्र भाग निकले। पुलिस ने कांबिंग कर मंदवाड़ी गांव निवासी एक छात्र को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। घंटों थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि छात्र गुटों में मारपीट की सूचना मिली थी। एक छात्र को पकड़ा परंतु चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन



ड्यूटी से लौट रहे पेपर मिल कर्मी से मारपीट
मवाना। बिराना गांव निवासी पेपर मिल कर्मचारी से बाइक सवार युवकों ने जमकर मारपीट कर दी और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। जानकारी पाकर परिजन युवक को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिराना गांव निवासी रिंकू पुत्र ओमपाल राफन स्थित पेपर मिल में कर्मचारी है। वह बुधवार को ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार युवकों ने राफन गांव के पास उसे रोक लिया और जमकर मारपीट की। इसके चलते रिंकू बेहोश हो गया। आरोपी इसके बाद उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। जानकारी पाकर परिजन युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने घटना की तहरीर दी है। उधर, प्रीतनगर निवासी विदित पुत्र दुष्यंत के साथ मंगलवार देर रात कुछ युवकों ने चाऊमीन खाने के दौरान जमकर मारपीट की। मारपीट में विदित घायल हो गया था। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। उधर, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है।


नहर पुल पर फायर कर बाइक सवार भागे
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित नहर पुल पर बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवक फायर करके भाग निकले। जिस कारण वहां दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर हस्तिनापुर रोड पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। इस दौरान बाइक पर बैठे एक युवक ने हवा में फायर कर दिया और भाग निकले। फायर होते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर युवकों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed