{"_id":"5b96d09c867a557f220f8d98","slug":"153661044514-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दंपति से पंप के सेल्समैनों की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार दंपति से पंप के सेल्समैनों की मारपीट
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। मुजफ्फरनगर निवासी कार सवार दंपति सोमवार को धीरखेेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने गया। वहां पर बच्चे मेें पंप पर लगे पेड़ से फल तोड़ लिया। जिस पर कई सेल्समैन समेत कर्मचारियों ने बच्चे समेत दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी हसीन पुत्र नसीम अपनी कार से पत्नी एवं बच्चे के साथ हापुड़ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। रास्ते में धीरखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर हसीन ने तेल डलवाने के लिए कार रोकी। वहीं, हसीन के पुत्र ने पंप पर पेड़ से एक फल तोड़ लिया। जिस पर पंप के सेल्समैन एवं कर्मचारियों ने बच्चे से गालीगलौज कर दी। हसीन ने बच्चे की गलती पर कर्मचारियों से माफी मांग ली। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हसीन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस से हसीन ने मारपीट करने एवं रुपये छीनने का आरोप लगाया। उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस नेे पंप के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।