{"_id":"5b95840c867a55787b026dc7","slug":"15365253093-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावड़ के ही पांच लोगों ने की थी रईस की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावड़ के ही पांच लोगों ने की थी रईस की हत्या
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। दस दिन पहले कस्बे की एक मिनारा मस्जिद के पास कस्बा निवासी रहीस का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में कस्बे के ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। अभी तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार रहीस की हत्या प्रेम प्रंसग के कारण की गई थी।
कस्बा निवासी 20 वर्षीय रईस पुत्र आस मोहम्मद का एक सितंबर को कस्बे की एक मिनारा मस्जिद के पास शव पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता आस मोहम्मद ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पाकर कस्बा निवासी जाबिर और उसके बेटे शाकिर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने उनसे घटना में प्रयुक्त तकिया, तमंचा एवं दो कारतूस और मृतक रहीस का मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्या में पिता-पुत्र के साथ कस्बा निवासी वसीम, मेहराज एवं शहीद भी शामिल थे। अभी तक फरार है, पुलिस तीनों की तलाश में दबिश दे रही है।
प्रेम-प्रंसग के चलते रहीस की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। -पंकज शर्मा, एसओ इंचौली
विज्ञापन
मुख्य बातें
एक सितंबर को एक मिनारा मस्जिद के पास मिला था रहीस का शव
पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार, तीन अब भी फरार