{"_id":"5b958409867a557ec41982d5","slug":"153652530613-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट, लूटपाट का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट, लूटपाट का भी आरोप
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। कस्बे में कुछ युवकों ने रविवार को दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट कर दी। व्यापारी ने लूट का भी आरोप लगाया। वहीं, सैकड़ों व्यापारी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुुंचे और जमकर हंगामा किया।
कस्बे के माता मोहल्ला निवासी अंकित पुत्र राकेश शर्मा की मैन बस स्टैंड स्थित नगर पंचायत मार्केट में शर्मा बुक डिपो है। दुकान पर एसबीआई बैंक का मिनी कांउटर भी है। अंकित के अनुसार दो दिन पहले दुकान पर पहुंचे गांव चंदपुरा निवासी नीरज पुत्र मुनेंद्र मावी ने पैन का पैकेट चोरी कर लिया था। अंकित ने अन्य ग्राहकों से सामने उसे नसीहत दी। आरोप है कि रविवार को नीरज अपने साथ आधा दर्जन युवक लेकर पहुंचा तथा अंकित पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दुकानदार का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी दुकान से हजारों रुपये लूटकर ले गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद सैकड़ों व्यापारी पीड़ित दुकानदार को साथ लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई परंतु वह हत्थे नहीं चढ़ा। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा