{"_id":"5b92e675867a557f365c1c01","slug":"15363538959-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी क्षेत्र में चोरों का आंतक, धौलड़ी में बंदूक चोरी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानी क्षेत्र में चोरों का आंतक, धौलड़ी में बंदूक चोरी की
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में चोरों ने दो घरों से बृहस्पतिवार रात एक बंदूक, जेवरात और कीमती कपडे़ चोरी कर लिये।
गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी रियाज पुत्र एजाज का परिवार बृहस्पतिवार रात में अपने मकान की पहली मंजिल पर सोया था। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने मकान के निचले हिस्से में स्थित कमरों का ताला तोड़कर लाइसेंसी बंदूक, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। चोरों ने इसके बाद पास स्थित सोनू पुत्र रफीक के मकान में घुसकर संदूक का ताला तोड़ा। इसके बाद उसमें रखे कीमती जेवर और कपडे़ चोरी कर लिये। इसके बाद चोरों ने बराबर स्थित इरफान के बंद पडे़ मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों को भनक लग गई। उनके शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने जानी थाने में तहरीर दी है।
दुकान से सामान चोरी
जानीखुर्द। जानीखुर्द में चोरों ने बृहस्पतिवार रात बस स्टैंड स्थित परचून की दुकान में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर जानी थाने में दी है।
जानी बस स्टैंड पर मुन्नू की परचून की दुकान है। चोरों ने बृहस्पतिवार रात दुकान में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान एवं नगदी चोरी कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चला। घटना की तहरीर पीड़ित ने जानी थाने में दी है।