फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शांतिभंग मे एक का चालान

शांतिभंग मे एक का चालान

Thu, 06 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शांतिभंग मे एक का चालान
किठौर। पुलिस ने बुधवार को पत्नी से मारपीट करने के आरोप में ग्राम अतलपुर निवासी मनवीर पुत्र धर्मवीर को शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


लूट के दो आरोपी जेल भेजे
किठौर। असगरीपुर स्थित नहर के पुल पर अतुल पुत्र श्रीनिवास निवासी बागवाला गांव लौट रहा था। असगरीपुर निवासी चांद पुत्र बब्बू तथा असलम पुत्र शेर मोहम्मद ने उससे तमंचे के बल पर 8800 रुपये लूट लिये तथा फरार हो गए थे। जिसमें पीड़ित ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बारिश से गिरा मकान
किठौर। थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर में मंगलवार देर रात बारिश के चलते एक मकान अचानक गिर गया। जिसके मलबे में दबने से चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये। वहीं, हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित की सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

ईसापुर निवासी अनीस पुत्र मोहम्मद हमीद दिव्यांग है। वह मजदूरी करक ेपरिवार का पालन-पोषण करता है। अनीस के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे वह तथा परिजन सोने के लिए कमरे में जा रहा था। इसी दौरान कमरे की छत गिर गई। जिसमें वह तथा उसकी पत्नी समेत चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मकान गिरने की जानकारी पाकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला। वहीं, समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित काट रहा चक्कर
पीड़ित अनीस का आरोप है कि वह कई वर्ष से ब्लॉक के चक्कर काट रहा है। अधिकारी गांव में सर्वे कर पक्के मकान होने की रिपोर्ट लगा देते हैं। जिससे विभाग की उदासीनता के चलते उनका मकान नहीं बना है। उधर, मकान की छत गिरने के बाद पीड़ित ने घरेलू सामान गांव के ही स्कूल में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed