फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला के पर्स से उड़ाए रुपये, हंगामा

महिला के पर्स से उड़ाए रुपये, हंगामा

Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
महिला के पर्स से उड़ाए रुपये, हंगामा
मवाना। तहसील रोड पर लग रही प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को एक महिला के पर्स से चोरों ने रुपये चोरी कर लिये। इस पर पीड़ित महिला ने प्रदर्शनी में जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया और शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खोड़दयालपुर निवासी महिला मोबीना बृहस्पतिवार को शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में आई थी। एक दुकान पर सामान खरीदने के दौरान महिला के पर्स से किसी ने करीब पांच हजार रुपये चोरी कर लिये। महिला ने दुकानदार को भुगतान करने के लिए पर्स खोला तो नकदी गायब थी। जिस पर महिला ने जमकर हंगामा किया। जिसे देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने मेले में अव्यवस्था का आरोप लगाया। उसका कहना है कि प्रदर्शनी में चोरों का बोलबाला है और पुलिस बल तैनात नहीं है। सूचना पाकर पहुंचे सिपाही ने महिला से घटना की जानकारी ली। जिस पर महिला की सिपाही से भी नोकझोंक हुई। महिला ने थाने पर शिकायत करने से इनकार कर दिया और एसएसपी से मामले की शिकायत करने की चेतावनी दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि हंगामे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी, लेकिन महिला ने लिखित शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शीघ्र शुरू
मवाना। नगर स्थित मवाना मुख्य डाकघर में एक सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ मंडल मेरठ पीडी रैगर ने बताया कि इस सुविधा के अंतर्गत डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में पूरी तरह डिजिटल बैंकिग है। यहां किसी दस्तावेज की फोटो कॉपी अथवा फोटो देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सुविधा का शुभारंभ एक सितंबर को हस्तिनापुर विधानसभा के विधायक दिनेश खटीक और नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed