फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैंगरेप के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गैंगरेप के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरे भाई साढे़ चार महीने से अपनी बहन की अस्मत से खेल रहे थे। छात्रा गर्भवती हुई तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। छात्रा की मां ने एक महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा पास के ही स्कूल मेेें कक्षा छह की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के परिजनों के अनुसार करीब साढे़ चार महीने पहले उसके चचेरे भाई सुमित पुत्र सतवीर, रोहित पुत्र राजकुमार बहला-फुसलाकर उसे अपने घर पर ले गए थे। उन्होंने कमरे में बंद करके गैंगरेप किया तथा उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। वह धमकी मिलने पर डर के मारे परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। छात्रा की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

आरोपी दे रहे हैं धमकी
छात्रा से गैंगरेप के आरोपी पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते खुले घूम रहे हैं। आरोपी अब भी समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर आरोपी पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जंाच की जा रही है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफतार कर लिया जाएगा।- धारा सिंह, एसएसआई दौराला
मुख्य बातें
साढे़ चार महीने से चचेरे भाई बहन के साथ कर रहे थे गैंगरेप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed